फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लाहौल घाटी में चलेंगी मुद्रिका बसें: मारकंडा

लाहौल घाटी में चलेंगी मुद्रिका बसें: मारकंडा

Sun, 07 Jan 2018 09:53 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
लाहौल घाटी में चलेंगी मुद्रिका बसें: मारकंडा
कुल्लू। कृषि, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि लाहौल-स्पीति जिला में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए घाटी में मुद्रिका बस सेवाएं आरंभ की जाएंगी, ताकि आम नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

रविवार को कुल्लू के अखाड़ा बाजार स्थित एचआरटीसी के केलंग बस डिपो की वर्कशॉप में निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मारकंडा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अखाड़ा बाजार में केलांग डिपो के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भवन का निर्माण किया जाएगा। मारकंडा ने बताया कि जनजातीय उपयोजना के तहत केलंग डिपो की लगभग 70 बसें विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लाहौल घाटी से वोल्वो बसें भी चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि केलंग डिपो में सेवारत अधिकारियों व कर्मचारियों की हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वे लोगों को बेहतरीन परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर रहें। इस मौके पर केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कृषि मंत्री का स्वागत किया और विभिन्न बस सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में चेतन आजाद, युवराज बौद्ध, उमेश शर्मा, संजीव कुमार, मोहन कपूर और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे पहले रविवार सुबह डॉ. रामलाल मारकंडा ने कटराईं स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का भी निरीक्षण किया और संस्थान द्वारा किए जा रहे बीज उत्पादन व अन्य अनुसंधान कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को उन्नत किस्म के बीज तैयार करने और किसानों-बागवानों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। डॉ. मारकंडा ने कहा कि बेहतर बीज उत्पादन के लिए संस्थान को लाहौल घाटी में भी जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जैविक खेती और आधुनिक सूक्ष्म सिंचाई सुविधाओं पर विशेष जोर देगी। इससे छोटे किसानों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed