फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बती गुल होने पर बंजार अस्पताल में छा जाता है अंधेरा

बती गुल होने पर बंजार अस्पताल में छा जाता है अंधेरा

Fri, 01 Dec 2017 07:13 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
बती गुल होने पर बंजार अस्पताल में छा जाता है अंधेरा
डेमो - फोटो : डेमो
बंजार (कुल्लू)। बंजार अस्पताल में बिजली गुल होते ही परिसर में अंधेरा छा जाता है। बिजली जाने पर यहां पर मरीजों और तीमारदारों को मोमबत्ती जलानी पड़ती है। अस्पताल में जनरेटर की सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन के पास दो जनरेटर हैं। बावजूद इसके इन्हें बिजली चले जाने पर चालू नहीं किया जाता है। बंजार अस्पताल में पहले ही डॉक्टरों की कमी है। वहीं अस्पताल अपने नए भवन की राह देख रहा है। स्वास्थ्य विभाग की चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर घाटीवासियों में विभाग व सरकार के प्रति रोष है। स्थानीय निवासी अनूप सिंह, सूरज, श्याम लाल, रोशन, बंटू और नरेश ने कहा कि डॉक्टरों की कमी के चलते मरीज परेशान हैं। अस्पताल में बिजली चली जाती है तो जनरेटर नहीं चलाए जाते हैं। मरीजों व तीमारदारों को अंधेरे में बैठना पड़ता है। अस्पताल प्रबंधन को प्राथमिकता के आधार पर जनरेटर चालू कर अस्पताल आने वाले लोगों को सुविधा मुहैया करवानी चाहिए। इधर बीएमओ रमेश चंद शर्मा ने कहा कि अस्पताल का भवन पुराना है। दो जनरेटरों को अंदर व बाहर चलाने की सुविधा नहीं है। इसका प्रबंध किया जा रहा है। बिजली चले जाने पर जनरेटरों को सुचारू कर दिया जाएगा। वहीं बीते दिनों खाड़ागाड़ वार्ड से जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र शौरी ने भी बंजार सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था तो इस दौरान अस्पताल भवन में मरीज बेड पर अंधेरे में बैठ हुए थे। सुरेंद्र शौरी के अनुसार जब स्टाफ से बिजली की व्यवस्था को लेकर पूछा गया तो एक कर्मचारी ने बताया कि जनरेटर है जिन्हें चलाने की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बीएमओ से समस्या को दूर करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed