फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू अस्पताल में सेवाओं की फीडबैक लेगा स्वास्थ्य विभाग

कुल्लू अस्पताल में सेवाओं की फीडबैक लेगा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 20 Nov 2017 06:50 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में सेवाओं की फीडबैक लेगा स्वास्थ्य विभाग
मरीजों से अस्पताल सेवाओं
विज्ञापन

का अनुभव जानेगा विभाग
कुल्लू अस्पताल में पंजीकरण के समय लिया जाएगा मरीज का फोन नंबर
सेवा शुरू करने वाला प्रदेश का दूसरा सरकारी अस्पताल

बलदेव राज
कुल्लू।
प्रदेश के चार जिलों कुल्लू, मंडी, लाहौल स्पीति और चंबा जिले के पांगी क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए आने वाले मरीजों से अस्पताल की सेवाओं को लेकर उनका अनुभव पूछा जाएगा। अस्पताल की सेवाओं से आप संतुष्ट है या नहीं, इसके बारे में मरीज से फीडबैक लिया जाएगा। यह फीडबैक स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्रीय स्तर पर लिया जाएगा। इसकी सेंटर लेवल पर ही रिपोर्ट तैयार की जाएगी। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू शिमला जिले के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के बाद दूसरा ऐसा अस्पताल बन गया है जहां पर मरीजों से अस्पताल आने का अनुभव पूछा जाएगा। अस्पताल में आने वाले मरीज का पंजीकरण किया जाएगा। इसके साथ व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी लिया जाएगा। पिता का नाम, उम्र का विवरण भी लिया जाएगा। इससे पहले पंजीकरण प्रक्रिया साधारण थी। अब मरीज से पंजीकरण, डॉक्टर व अन्य सुविधाओं में हुई परेशानी के बारे में फीडबैक ली जाएगी। मोबाइल पर एक कॉल आएगी जिसमें संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
...
एक अच्छा प्रयास : शहरवासी
शहरवासी राजेंद्र कुमार, प्रीतम, विवेक, रणजीत सिंह और रघुवीर सिंह ने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है। पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए अभी लंबा इंतजार ही करना पड़ रहा है। एक बार डाटा फीड होने के बाद पंजीकरण आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन

...
जाना जाएगा अनुभव : मल्होत्रा
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस मल्होत्रा ने कहा कि अस्पताल में मरीजों से यहां की सेवाओं और उनके अनुभव के बारे में फीडबैक ली जाएगी। यह फीडबैक सेंटर लेवल पर ली जाएगी। इसके लिए पंजीकरण के समय मोबाइल नंबर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed