फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली-कुल्लू के प्रोजेक्टों में बिजली उत्पादन गिरा

मनाली-कुल्लू के प्रोजेक्टों में बिजली उत्पादन गिरा

Sun, 19 Nov 2017 09:53 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
मनाली-कुल्लू के प्रोजेक्टों में बिजली उत्पादन गिरा
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली/कुल्लू।
जिला कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हो रही बर्फबारी से देवभूमि कुल्लू-मनाली के नदी-नालों में पानी का बहाव निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसके चलते नदी-नालों पर बने हाइडल पावर प्रोजेक्टों का उत्पादन काफी गिर गया है। धौलाधार पर्वत शृंखला से निकलने वाले नदी-नालों में पानी की कमी से जहां इनके किनारे लगे पावर प्रोजेक्टों का उत्पादन बीस फीसदी तक रह गया है वहीं पीर पंजाल पर्वत शृंखला से निकलने वाले नदी-नालों का पानी भी इतना घट गया है कि बिजली उत्पादन 90 फीसदी तक गिर गया है।

आने वाले दिनों में बर्फबारी के चलते तापमान में और कमी आने से बिजली उत्पादन और कम हो सकता है। मनाली में चल रहे 192 मेगावाट के एडी हाइड्रो प्रोजेक्ट के प्रोडक्शन मैनेजर सूर्यकांत चेहल ने बताया कि पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी से एलाइन दुहांगन नाले के पानी का बहाव प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


इसके चलते आजकल 90 फीसदी उत्पादन गिरकर महज 19 मेगावाट ही रह गया है। कंचनजंगा पावर प्रोजेक्ट के मैनेजर मनोज ने बताया कि इन दिनों पानी के बहाव में आई कमी के चलते प्रोजेक्ट का उत्पादन मात्र बीस फीसदी ही रह गया है। पांच मेगावाट की क्षमता वाले केकेके पावर प्रोजेक्ट के ईओ सतीश पटियाल ने कहा कि उत्पादन बीस फीसदी तक सिमट गया। सतीश पटियाल ने बताया कि नियमानुसार दस फीसदी पानी लोगों के लिए छोड़ना जरूरी होता है। ऐसे में ग्रामीणों को जरूरत पड़ने पर कई बार प्रोजेक्ट की टरबाइन बंद कर प्रोडक्शन रोकने तक की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed