फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   9.720 किलो चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार

9.720 किलो चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2017 07:38 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
9.720 किलो चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार
9.720 किलो चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

कुल्लू से सप्लाई कर दिल्ली पहुंचाई जानी थी खेप
एनसीबी ने रोपड़ टोल प्लाजा में दबोचे शातिर
शातिरों ने गाड़ी के डैसबोर्ड में छुपाई थी चरस खेप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कुल्लू से दिल्ली के लिए सप्लाई की जा रही एक बड़ी चरस खेप के साथ दो लोगों को रोपड़ टोल प्लाजा में गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 9.720 किलो चरस बरामद की गई है। शातिर बड़ी चालकी से चरस तस्करी करने जा रहे थे, लेकिन खेप ठिकाने तक नहीं पहुंचा पाए। आरोपियों के विरुद्घ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ जोनल यूनिट ने टयोटा इनोवा कार के डैश बोर्ड में 9.720 किलो चरस छुपा कर जा रहे थे। खेप को ठिकाने तक पहुंचाने के लिए शातिर आरोपियों ने गाड़ी के डैश बोर्ड में विशेष जगह बनाई थी। जिसमें अलग-अलग आकार में चरस खेप रखी गई थी। आरोपियों की पहचान तुले राम चालक पुत्र तपे राम और भूपिंद्र सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी खोखन तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एनसीबी की पूछताछ में दोनों खुलासा किया है कि चरस खेप कुल्लू की है और इसे दिल्ली पहुंचाया जाना था। इससे पहले भी तुले राम कई बार दिल्ली, फरीदाबाद व चंडीगढ़ चरस सप्लाई कर चुका है। इससे पहले पांच नवंबर को मणिकर्ण घाटी के कसोल से सप्लाई हुई 6.200 किलो चरस के साथ एनसीबी ने निजामुदिन रेलवे स्टेशन नई दिल्ली से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने इंटर स्टेट गैंग का खुलासा करते हुए इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इधर, पुलिस अधीक्षक एनसीबी मंडी आशीष ओझा ने बताया कि टयोटा इनोवा कार में दो लोगों के कब्जे से 9.720 किलो चरस बरामद की है। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। बताया कि कसोल में भी इन दिनों चरस तस्करी के विरुद्घ अभियान छेड़ा गया है।
विज्ञापन


एक विदेशी चरस समेत गिरफ्तार
कुल्लू पुलिस व एनसीबी की ओर से कसोल क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत संयुक्त टीम शुक्रवार को मलाणा क्षेत्र में पहुंची। यहां होटलों में दबिश के दौरान खेपर स्थित एक गेस्ट हाउस से एक फ्रेंच नागरिक फिलोज के कब्जे से 106 ग्राम चरस बरामद हुई। पिछले दो-तीन दिनों से संयुक्त टीम की दबिश से चरस माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed