फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   12 crore rupees will make the journey to Trilokinath easier.

Kullu News: त्रिलोकीनाथ तक पहुंचने की राह 12 करोड़ से होगी आसान

Mon, 27 Oct 2025 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 27 Oct 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
12 crore rupees will make the journey to Trilokinath easier.
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में चकाचक की जाएगी 14 किलोमीटर लंबी सड़क
विज्ञापन

जोरों से चल रहा काम, पीडब्ल्यूडी ने तीन किमी सड़क पर पूरा किया टारिंग का कार्य

दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। अगले सीजन में त्रिलोकनाथ स्थित भगवान त्रिलोकीनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को खस्ताहाल सड़क से परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 14 किलोमीटर लंबी सड़क को 12 करोड़ रुपये से चकाचक किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग इसका काम अप्रैल में शुरू किया था लेकिन खराब मौसम के चलते काम गति नहीं पकड़ पाया। विभाग ने लोवर छोर से तीन किलोमीटर टारिंग पूरी कर दी है। इन दिनों सड़क का कार्य जोरों पर चल रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि अगले साल जून तक सड़क को चकाचक किया जाए जिससे त्रिलोकनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ त्रिलोकनाथ, किशोरी और शकोली पंचायत के लोगों को खराब और तंग सड़क से परेशान न होना पड़े। त्रिलोकनाथ जीरो पॉइंट से बिहाड़ी-त्रिलोकनाथ-हिंसा-लोवर-उदयपुर सड़क में एक दशक पूर्व टारिंग का कार्य हुआ था। अब वामतट की इस सड़क की दशा में सुधार करने की लोग मांग कर रहे थे। गौर रहे कि गर्मियों के सीजन में त्रिलोकनाथ मंदिर के दर्शन को देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। अटल टनल रोहतांग बनने के बाद त्रिलोकनाथ में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

--
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिहाड़ी-त्रिलोकनाथ-लोवर-उदयपुर सड़क को वर्ष 2023-24 में 12 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। लोवर छोर से तीन किलोमीटर सड़क पर टारिंग का कार्य कर लिया गया है और कार्य निरंतर जारी है। अगले सीजन जून माह तक सड़क को चकाचक कर दिया जाएगा। - पवन राणा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग चिनाब मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed