फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   छुरपक पेट्रोल पंप पर गिरा हिमखंड, लाखों का नुकसान

छुरपक पेट्रोल पंप पर गिरा हिमखंड, लाखों का नुकसान

Thu, 14 Feb 2019 11:26 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
छुरपक पेट्रोल पंप पर गिरा हिमखंड, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के छुरपक स्थित एक मात्र पेट्रोल पंप में हिमखंड गिरने से लाखों का नुकसान हुआ है। हिमखंड की जद में आने से चारों पंप धाराशायी हो गए हैं। वहीं साथ में लगते उनके कार्यालय की छत का एक कोने भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

जानकारी के मुताबिक पंप में स्थापित एक डीजल और एक पेट्रोल का पंप गिर कर टूट गए हैं। वहीं दो अन्य पेट्रोल के पंप हिमखंड में दब गए हैं। इससे एलपीएस को भारी नुकसान पहुंचा है। 12 फरवरी से घाटी में हो रही बर्फबारी के चलते बीरान जगह में स्थापित पेट्रोल पंप की सूचना प्रशासन और एलपीएस प्रबंधन को बुधवार का मिली है। पंप पर गिरे हिमखंड से लाखों का नुकसान हुआ है। हिमखंड गिरने की सूचना के बाद एलपीएस प्रबंधन में अफरा तफरी मची गई है। प्रशासन ने तत्काल आपदा प्रबंधन की टीम को मौके पर भेज कर स्थिति का जायजा लेने को कहा है। मंगलवार को लाहौल घाटी के छुरपक स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप में हिमखंड के गिर जाने से भारी नुकसान होने से एलपीएस को झटका लगा है। जानकारी के अनुसार पंप से कुछ दूरी पर खड़ी बीआरओ की मशीनों के भी दबने की सूचना है। एलपीएस के चेयरमैन कमल सिंह ने बताया कि उन्हें छुरपक स्थित पंप के इंचार्ज राजेंद्र ने बताया कि हिमखंड के गिर जाने से पेट्रोल पंप के साथ लगे उनके कार्यालय की छत का एक कोना भी उड़ गया है। वहीं, चारों पंप हिमखंड ने अपनी जद मेें ले लिए हैं। कमल सिंह ने बताया कि प्रबंधन को करीब 15 से 20 लाख तक का नुकसान हुआ है। बता दें कि छुरपक स्थित इस पंप में 40 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल है। एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम ने बताया कि उन्हें तांदी के छुरपक स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप में हिमखंड गिरने की सूचना मिली है। आपदा प्रबंधन की टीम नुकसान का जायजा लेने का कहा गया है। एसडीएम ने बताया कि घाटी में खराब मौसम के चलते उन्हें इसकी सूचना बुधवार को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed