{"_id":"5c18f822bdec22570c2f1362","slug":"11545140258-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग की होंगी पांच स्पर्धाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग की होंगी पांच स्पर्धाएं
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि दो से छह जनवरी तक होने वाले राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव में इस बार कई नई गतिविधियां शामिल की जाएंगी। उत्सव के दौरान राष्ट्रीय स्तर की विंटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता करवाई जाएगी। देश भर की 11 मुख्य टीमों को निमंत्रण भेज दिया गया है। प्रतियोगिता के दौरान स्कीइंग व स्नो बोर्डिंग की पांच स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। इन प्रतियोगिता के लिए युवा सेवाएं व खेल विभाग के माध्यम से 15 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
शरदोत्सव समिति की ओर से भी पांच लाख की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। भारतीय ओलंपिक संघ, केंद्रीय खेल मंत्रालय और विंटर गेम्स फेडरेशन से भी संपर्क किया जा रहा है। मंगलवार को शरदोत्सव आयोजन समिति की आम बैठक हुई। इसमें गोविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो जनवरी को शरदोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे। लगभग पांच हजार लोगों की ओर से वंदे मातरम गायन भी मुख्य आकर्षण रहेगा। बैठक में उपायुक्त यूनुस और एसडीएम रमन घरसंगी ने शरदोत्सव की तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल प्रतियोगिता के ऑडिशन करवाए जा चुके हैं तथा झांकियों व नाटी के लिए लगभग 110 महिला मंडलों का पंजीकरण हो गया है। इस दौरान पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान के संयुक्त निदेशक अश्वनी कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बीसी नेगी, अन्य अधिकारियों तथा गैर सरकारी सदस्यों ने सुझाव रखे।
ढाई हजार गाड़ियों की पार्किंग विकसित होगी विकसित : गोविंद
गोविंद सिंह ने कहा कि अलेउ पुल की मरम्मत के लिए 30 लाख मंजूर किए गए हैं। बाईपास का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। न्यू ईयर, शरदोत्सव को देखते हुए इसे अस्थायी तौर पर यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जाएगा। लगभग ढाई हजार गाड़ियों की पार्किंग विकसित की जाएगी। वोल्वो बस स्टैंड के आसपास लाइट, शौचालय और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। अटल बिहारी वाजपाई पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान में इंडोर स्टेडियम और मनाली में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर एक बहुउद्देशीय भवन के निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। बर्फबारी के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए मनाली उपमंडल प्रशासन को एक विशेष वाहन और स्नो कट्टर उपलब्ध करवाया जा रहा है।