फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वोल्वो बस स्टैंड की हालत खस्ताहाल,पर्यटक बेहाल

वोल्वो बस स्टैंड की हालत खस्ताहाल,पर्यटक बेहाल

Thu, 31 May 2018 07:36 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
वोल्वो बस स्टैंड की हालत खस्ताहाल,पर्यटक बेहाल
वोल्वो बस स्टैंड की हालत खस्ता, पर्यटक परेशान
विज्ञापन

साथ में बह रहे गंदे नाले की बदबू से बेहाल
मनु शर्मा
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन सीजन में मनाली भी वाहनों के लिए छोटी पड़ने लगी है। पार्किंग की सुविधा न होने से पर्यटक वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा करने को विवश हैं। मनाली के वोल्वो बस स्टैंड की हालत खस्ता बनी हुई है। ऊबड़-खाबड़ खस्ताहाल वोल्वो बस स्टैंड चालकों के साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। वोल्वो बस स्टैंड की दशा सुधारने के लिए योजना तो बनाई गई है। लेकिन इस सीजन में समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस बस अड्डे में रोजाना देशभर से आने सैलानियों की 50 से अधिक वोल्वो बसें आती हैं लेकिन यहां सैलानियों को समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। शौचालय के लिए यहां मोबाइल वैन भी तैनात की गई है लेकिन पानी न होने से पर्यटकों खास कर महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, वोल्वो बस अड्डे के पास से बह रहा नाला भी पर्यटकों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। ऐसे में सैलानियों को नाले की बदबू से बचकर मुंह को रुमाल से ढक कर जाना पड़ता है। वोल्वो बस संचालक आनंद ठाकुर, नंद सूद, राकेश सूद तथा आशु मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने कई बार इस मसले को प्रशासन और सरकार से समक्ष रखा लेकिन कोई गौर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वोल्वो बस अड्डे में किसी तरह की सुविधा नहीं है। यहां ढाबों का संचालन टेंटों में चल रहा है जहां बैठने की उचित सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि वोल्वो में कई देशी-विदेशी सैलानी सैर-सपाटे को पहुंचते हैं लेकिन मनाली पहुंचने से पहले उनका स्वागत एक बदहाल बस अड्डे से होता है। उधर, वोल्वो एसोसिएशन की प्रधान जयवंती शर्मा ने बताया कि मनाली वोल्वो बस स्टैंड की दशा दयनीय है। वन मंत्री ने भी प्रशासन और अन्य विभागों को आदेश दिए थे लेकिन अभी तक हालात जस की तस है। वोल्वो बस अड्डे में बिजली, पानी के अलावा कूड़ेदान की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया था।

एसडीएम मनाली, रमन घरसंगी ने कहा कि वोल्वो अड्डे की एक करोड़ रुपये की लागत से टारिंग की जाएगी। इसके अलावा वोल्वो बस अड्डे में बिजली-पानी की उचित व्यवस्था की जाएगी। गंदगी न हो, इसके लिए कूड़ेदान लगाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed