{"_id":"5adb6cc14f1c1b9e098b5c9d","slug":"11524329665-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 लाख की रिकवरी के लिए नगर परिषद जारी करेगी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 लाख की रिकवरी के लिए नगर परिषद जारी करेगी नोटिस
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 लाख की वसूली को नप जारी करेगी नोटिस
गृहकर जमा नहीं होने से गहराने लगा आर्थिक संकट
डेढ़ करोड़ की एवज में हुई 88.59 लाख की वसूली
रोशन ठाकुर
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के लिए गृह कर (हाउस टैक्स) की वसूली करना मुश्किल हो रहा है। पिछले साल नगर परिषद कुल्लू को करीब डेढ़ करोड़ की एवज में मात्र 88.59 लाख रुपये ही वसूल कर पाई है। जबकि 55.37 लाख रूपये कर वसूल करना नप के लिए आफत बन गया है। इसके लिए नगर परिषद कुल्लू शहर के करीब 4990 पंजीकृत हाउस टैक्स धारकों को 2018 के हाउस टैक्स अदा करने को लेकर नोटिस जारी करेगी। जिसमें साल 2017 के बकाया हाउस टैक्स धारकों को भी शामिल किया जाएगा।
समय पर हाउस टैक्स नहीं आने सेे नगर परिषद की आर्थिक संकट और गहराने लगा है। पहले से ही भारी आर्थिक संकट से जूझ रही नगर परिषद कुल्लू के लिए हाउस टैक्स का समय पर आना परेशानी बन गया है। नगर परिषद द्वारा सालाना टैक्स वसूली के लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पा रही है। जिससे नगर परिषद अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं दे पा रही है। जिला मुख्यालय में 4990 हाउस टैक्स धारक पंजीकृत हैं।
जिले डोला राम, देश राज, दिले राम, अमर सिंह, महेंद्र ठाकुर तथा लाल सिंह ने कहा कि नगर परिषद कुल्लू की आर्थिक संकट को उभारने के लिए हाउस टैक्स वसूली के लिए सख्त नियम बनाने की जरूरत है। जिससे सभी लोग अपने हाउस टैक्स को समय पर जमा कर सकें। नगर परिषद कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने कहा कि उन्होंने शहर में गृहकर वसूली के लिए ठोस कदम उठाए थे। लेकिन वर्तमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कोई भी काम नहीं किया है। उधर, नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी तेजा सिंह ठाकुर ने कहा कि 2017 में नगर परिषद के पास 1.43 करोड़ हाउस टैक्स की जगह 88.59 लाख जमा हुए हैं।
विज्ञापन
आर्थिक संकट से जूझ रही नप
नगर परिषद कुल्लू भारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। नगर परिषद से सेवानिवृत्त हुए दर्जनों कर्मचारियों की पेंशन देने के लिए भी पैसे नहीं है। इसके अलावा नगर परिषद के कर्मचारियों के वेतन देने में भी परेशानी हो रही है। नगर परिषद का महीने का खर्चा करीब 35 से 40 लाख है जबकि आमदनी 25 लाख तक है।