{"_id":"5a6768d64f1c1b410b8b4acc","slug":"11516726486-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों से भरा बैग लौटाकर दिखाई ईमानदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों से भरा बैग लौटाकर दिखाई ईमानदारी
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के प्रवेशद्वार भुंतर में ऑटो चालक ने रुपयों से भरा बैग लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार गड़सा की इंद्रा देवी भुंतर से देवलीधार एक ऑटो में गई थी। इस दौरान वह अपना बैग ऑटो में ही भूल गई। इंद्रा देवी जब दूसरे दिन भुंतर पहुंची तो बगीचा गांव के राजेश ने महिला का बैग लौटा दिया। बैग में पांच हजार रुपये और अन्य जरूरी सामान था। ऑटो चालक राजेश ने कहा कि वह महिला को उसका बैग उसी दिन लौटाना चाहता था। लेकिन महिला का पता उपलब्ध न होने के कारण वह उसे लौटा नहीं पाया। स्थानीय लोग भी ऑटो चालक की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन