{"_id":"5a2be1164f1c1b8b688b782a","slug":"11512825110-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 कब्जाधारियों पर वन विभाग कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 कब्जाधारियों पर वन विभाग कसेगा शिकंजा
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
forest
- फोटो : google
कुल्लू। वन भूमि पर पांच बीघा से अधिक अवैध कब्जों को हटाने के आदेश से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है। जिला कुल्लू में पांच बीघा से अधिक वन भूमि पर कब्जाधारियों की संख्या करीब दो सौ है। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। ऐसे में वन विभाग जल्द ही अवैध कब्जाधारकों पर शिकंजा कसने जा रहा है।
11 दिसंबर सोमवार से वन भूमि में किए गए अवैध कब्जों की निशानदेही तथा कब्जा हटाने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों ने राजस्व विभाग को पत्र लिख दिया है और वहीं अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सतर्क कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला में कुल्लू में करीब 200 अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। हालांकि दस बीघा से अधिक वन भूमि पर कब्जे के मामलों को पहले ही निपटाया गया है।
जिला कुल्लू के बाह्य सराज आनी वन मंडल में करीब सौ, पार्वती वन मंडल में करीब 30 तथा कुल्लू वन मंडल के 50 केसों सहित बंजार के कब्जाधारियों पर वन विभाग नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाएगा। वन मंडल कुल्लू के डीएफओ डॉ नीरज चड्ढा, पार्वती वन वनमंडल के डीएफओ हीरा लाल राणा तथा वन मंडल आनी के डीएफओ वीके अग्रवाल ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश की पालना की जाएगी। 11 दिसंबर सोमवार से संबंधित विभागों की टीम से साथ निशानदेही के साथ अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम शुरू की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि कब्जाधारक स्वयं ही अपने कब्जे हटा दें अन्यथा विभागीय कार्रवाई के साथ कब्जा हटाया जाएगा।