{"_id":"5a1978614f1c1b68678be092","slug":"11511618657-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग में फंसी निगम बस को दस दिन बाद निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग में फंसी निगम बस को दस दिन बाद निकाला
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा में बर्फबारी के बीच फंसी एचआरटीसी बस को निकालनी वाली टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)।
बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा में फंसी निगम की बस को दस बाद निकाल लिया गया है। निगम के छह कर्मचारियों की टीम में उप निरीक्षक चुनी लाल की अगुवाई में मैकेनिक संजय, मैकेनिक जितेंद्र, जूनियर टेक्नीशियन अनिरुद्ध, तकनीशियन तेज सिंह और ड्राइवर अजय कुमार के अथक प्रयासों से बस को निकाला गया।
आरएम मंगल चंद मनेपा ने कहा कि जिला मुख्यालय केलांग में सेवाएं दे रहे एचआरटीसी के कर्मचारियों को विंटर किट भी प्रदान कर दी है। इससे उन्हें सर्दियों में भी बस सेवा बहाल रखने में मदद मिलेगी। पिछले सप्ताह एकाएक बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया था। इसके चलते रोहतांग दर्रा समेत घाटी के अंदरूनी मार्ग भी कुछ दिनों के लिए प्रभावित हो गए। इस दौरान सैकड़ों बड़े-छोटे वाहन रोहतांग, कोकसर, राक्षी ढांक और सिस्सू सहित वैली के कई स्थानों में फंस गए थे। इसमें एचआरटीसी की एक बस भी शामिल थी और दस दिन बाद निगम कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस को सुरक्षित केलांग पहुंचाया गया।
000