फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पांच दिन के बाद कांग्रेस का धरना खत्म

पांच दिन के बाद कांग्रेस का धरना खत्म

Wed, 06 Mar 2019 07:10 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन के बाद कांग्रेस का धरना खत्म
अमरी उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के लिए हवाई उड़ानों को लेकर धरने पर बैठी लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने बुधवार को अपना धरना खत्म कर दिया है। दो मार्च से चल रहे धरने केे बाद लाहौल के हेलीपैडों केे लिए हेलीकॉप्टर की उड़ानें शुरू हो गई हैं। एसडीएम कुल्लू अनुराग शर्मा की ओर से भी कांग्रेस को जिला के लिए लगातार हवाई सेवा करने का आश्वासन दिया गया है।

कहा कि अब प्रदेश सरकार के चौपार के साथ सेना के दो हेलीकाप्ॅटर लाहौल के लिए उड़ानें भरेंगे। पवन हंस के साथ वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने बुधवार को कई यात्रियों को रोहतांग दर्रा से आरपार करवाया। लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री प्यारे लाल शर्मा ने बताया कि फिलहाल कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ ढालपुर में चल रहा धरना खत्म कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में उड़ानें नियमित रूप से नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी फिर से आंदोलन करने का मजबूर होगी। पार्टी ने प्रशासन और वायु सेना को विशेष तौर पर आभार जताया है। इस दौरान कांग्रेेस पार्टी के सोशल मीडिया के प्रभारी कूंगा बोध, जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह, मुख्य संरक्षक फुंचोग अंगरूप, टीडी बोध, रंजीत ठाकुर, राम कृष्ण, सुनील, बाल कृष्ण, गणेश, बीर सिंह, रामकृष्ण, सोनम दावा, सुरेश राणा, विवेक, पदम, लाल चंद और शरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed