फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भारी बारिश और बर्फबारी से जिला में 100 सड़कें बंद

भारी बारिश और बर्फबारी से जिला में 100 सड़कें बंद

Thu, 21 Feb 2019 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश और बर्फबारी से जिला में 100 सड़कें बंद
भारी बारिश, बर्फबारी से जिले की 100 सड़कें बंद
विज्ञापन

जगह-जगह हुए भूस्खलन से कई वाहन क्षतिग्रस्त, एचआरटीसी की दस बसें फंसीं
यातायात के लिए करीब डेढ़ घंटे बंद रहा कुल्लू-भुंतर मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मनाली/खराहल। जिले में हुई मूसलाधार बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से नदी नालों का जलस्तर पर उफान पर है। कुल्लू-मनाली एनएच -21 केे अलावा जिला में लगभग 100 सड़कें बंद हो गई हैं और एचआरटीसी की करीब 10 बसें विभिन्न रूटों पर फंस गई हैं। हालांकि चट्टानें गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन दिन भर मूसलाधार बारिश के कारण मार्गों को बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एनएच दिन भर बंद रहेने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। भारी बारिश से हुए भूस्खलन से कुल्लू-मनाली मार्ग और राइट और वामतट दोनों तरफ से बंद होने से मनाली के लिए गाडिय़ों की आवाजाही नहीं हो सकी। नेशनल हाईवे पर सैकड़ों वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में सैकड़ों गाड़ियों के फंसने के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई। बंदरोल पंचायत के समिति सदस्य गोवर्धन ठाकुर, किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहन ठाकुर, बिहारी लाल आदि ने कहा कि बंदरोल सब्जी मंडी के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से एनएच-21 दिन भर बाधित रहा। हालांकि सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू किया, लेकिन बारिश होने से खासी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे एनएच-21 पर बड़े-बड़े पत्थर आने के कारण बंद हो गया। वहीं कुल्लू-मनाली वामतट छरूडू में मलबा गिरने और राउगी में पत्थर गिरने से अवरुद्ध हो गया है। ऐसे में मनाली के लिए कोई वाहन की आवाजाही नहीं हो सकी। वहीं, जिला मुख्यालय के साथ टिकरा बावड़ी में हुए भूस्खलन से कुल्लू-भुंतर मार्ग भी करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा। औट-लारजी-सैंज ,औट-बंजार, औट-लारजी-सैंज, भुंतर-मणिकर्ण, कुल्लू-लगघाटी, कुल्लू-बिजली महादेव में भूस्खलन और चट्टानें गिरने से यातायात कई घंटों तक बंद रहा। वीरवार सुबह से निचले इलाकों में दिनभर मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा तो मनाली, सोलंगनाला, कोठी, जलोड़ी दर्रा और रोहतांग दर्रा में बर्फबारी हुई। भुंतर से लेकर कुल्लू तक कई घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। रोहतांग दर्रा में 120 सेंटीमीटर, मनाली में 20 सेंमी, सोलंगनाला में 40 और जलोड़ी दर्रा में 35 सेंमी ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया है।

उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि भारी बारिश के एनएच-21 मनाली चंड़ीगढ़ बंदरोल और वामतट सड़क दो स्थान पर बंद होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। इसके अलावा के अन्य मुख्य मार्ग भी भूस्खलन से अवरुद्ध होने की सूचना है। लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed