फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   हर थाने में बनेगी नशा निवारण समिति

हर थाने में बनेगी नशा निवारण समिति

Sat, 11 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
हर थाने में बनेगी नशा निवारण समिति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में अब पुलिस नशे के खात्मे के लिए हर आम आदमी को अपने साथ जोड़ेगी। कुल्लू पुलिस की मासिक बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब जिले के हर थाना में नशा निवारण समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति के माध्यम से पुलिस एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगी, जिससे लोगों को इस ग्रुप में जोड़ा जाएगा।

अभी तक जिला में 150 लोगों को इस समिति से जोड़ा गया है और जल्द ही समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को इससे जोड़ा जाएगा। इस समिति में लोग नशे की तस्करी सहित नशे से जुड़ी अन्य समस्याओं को पुलिस से शेयर करेंगे और पुलिस उस समस्या का हल करने का प्रयास करेगी। समिति में मुख्य रूप से एक्स सर्विसमैन, सेवानिवृत्त अधिकारी, महिला मंडल, युवक मंडल सदस्य समेत अन्य लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके माध्यम से पुलिस व जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाएगा। वहाट्सएप ग्रुप में आवश्यक जानकारी साझा की जाएगी। कुल्लू पुलिस ने सभी जागरूक नागरिकों से समिति का सदस्य बनने की अपील की है। सहभागिता हमारी और आपकी के सभी सहभागी इस समिति का हिस्सा होंगे। एसपी ने बैठक में ऑपरेशन स्ट्रीट डॉमिनेंस को और तेजी से चलाने के आदेश दिए। नशे में वाहन चलाने, बिना हेलमेट, ओवरस्पीड, मोबाइल फोन के प्रयोग पर कार्रवाई के लिए कहा गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर होटलों में चेकिंग व नाके लगाए जाएंगे। इस दौरान महिला थाना प्रभारी ओमा, एसआईयू इंचार्ज अजय कुमार, एसएचओ सदर अशोक व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed