फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वोल्वो बस के नाम पर पर्यटकों से लूट खसोट

वोल्वो बस के नाम पर पर्यटकों से लूट खसोट

Sun, 28 Jan 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
वोल्वो बस के नाम पर पर्यटकों से लूट खसोट
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों से निजी वोल्वो बसों के नाम पर लूट-खसोट की जा रही है। रविवार को मनाली घूमने पहुंचे सैलानियों के साथ कुछ वोल्वो ट्रेवल एजेंटों ने मनमाने रेट वसूल किए। इसके चलते मनाली बस अड्डे पर तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। करीब 50 से 60 सैलानियों को कड़ाके की ठंड में शाम चार बजे से लेकर सात बजे तक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन बुकिंग के जरिये पर्यटकों ने मनाली से दिल्ली के लिए वोल्वो कस की बुकिंग की थी और ट्रेवल एजेंट ने उन्हें रविवार शाम चार बजे मनाली बस अड्डा आने को कहा था। पर्यटक जब बस अड्डे पर पहुंचे तो यहां वोल्वो की जगह उन्हें एक खटारा बस दे दी, जिसमें वोल्वो की कोई सुविधा नहीं थी। इससे गुस्साए पर्यटकों ने इस बस में जान से इनकार कर दिया। ऐसे में बस अड्डे में हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

सैर सपाटे के लिए मनाली आए शुभम अग्रवाल, अंकित कुमार, अंगद और अंकित मेहता ने कहा कि उन्होंने दिल्ली जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग के तहत वोल्वो बस की बुकिंग की थी। ट्रेवल एजेंट ने उनसे 11 सौ से लेकर 1600 रुपये तक किराया लिया। लेकिन किराये कि हिसाब से उन्हें वोल्वो बस उपलब्ध नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि हंगामा होता देख ट्रेवल एजेंट भी मौके से भाग गया। ऐसे में परेशान पर्यटकों ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस ने ट्रेवल एजेंट को बुलाकर पर्यटकों से वसूल किए अतिरिक्त पैसे को वापस करवाया। सभी पर्यटकों को 900-900 रुपये की टिकट के आधार दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वोल्वो एसोसिएशन मनाली की अध्यक्ष लाजवंती शर्मा ने कहा कि इस तरह से वोल्वो ट्रेवल एजेंटों की मनमानी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों से हो रही ऐसी लूट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, एसएचओ मनाली अनिल ठाकुर ने कहा कि मामले को सुलझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed