{"_id":"59e38eb44f1c1b7a548b77dc","slug":"111508085428-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान जलकर राख, दो करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान जलकर राख, दो करोड़ का नुकसान
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान जलकर राख, दो करोड़ का नुकसान
कटराईं के जटेहढ़ बिहाल में रविवार दोपहर बाद लगी आग
शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण
आग से गांव में मची अफरा-तफरी
अमर उजाला ब्यूरो
नग्गर (कुल्लू)। उझी घाटी के जटेहढ़ बिहाल में रविवार दोपहर को 26 कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घटना में करीब दो करोड़ का नुकसान आंका गया है। आग लगने के कारण गांव में अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना से चार परिवार भी बेघर हो गए हैं।
अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कटराईं बिहाल में श्याम शर्मा, कृष्ण शर्मा, सोनू शर्मा और दविंद्रा शर्मा का परिवार का भी रहता था। इसके अलावा इस मकान में चार किराएदार भी रह रहे थे। काष्ठकुणी शैली में निर्मित इस मकान में दोपहर बाद अचानक लग गई। एकदम ही आग भड़क गई और भयंकर रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया, लेकिन भड़की आग के आगे प्रयास असफल रहे। लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। शाम तक आग को बुझाने का प्रयास जारी रहा। घटना के बाद चार परिवार कड़कती सर्दी में खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, प्रशासन के अधिकारी भी घटना स्थल को रवाना हुए। इधर, दमकल विभाग मनाली के प्रभारी कमल स्वरूप ने आग लगने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उधर, प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत भी प्रदान करने की प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है।
मकान में चल रही थी आंगनबाड़ी
जलकर राख हुए मकान में आंगनबाड़ी केंद्र भी चल रहा था। हालांकि रविवार को घटना के समय आंगनबाड़ी केंद्र बंद था अन्यथा बड़ा हादसा घट सकता था। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सर्दियां नजदीक आते ही आग की घटनाएं पेश आना शुरू हो गई हैं।