{"_id":"5c389da2bdec2273a2561f1f","slug":"101547214242-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतनाथ पुल को जांचने कुल्लू पहुंचे एक्सपर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतनाथ पुल को जांचने कुल्लू पहुंचे एक्सपर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के भूतनाथ में दस करोड़ की लागत से बने भूतनाथ ब्रिज में दरारें आने, एक तरफ से झुक जाने के कारणों की जांच के लिए एक्सपर्ट की टीम कुल्लू पहुंच गई है। टीम ने शुक्रवार को पुल की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
रिपोर्ट के बाद ही पुल को हुए नुकसान के कारणों का पता चल पाएगा। पुल इस कद्र क्षतिग्रस्त हो चुका है कि इसमें पिछले छह दिनों से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वाहनों को पुल से आर-पार होने नहीं दिया जा रहा है। मनाली व खराहल, सारी भेखली की तरफ जाने वाली बसों को कुल्लू रामशिला सड़क से ही भेजा जा रहा है। बसों से उतरने वाले यात्रियों को भी भूतनाथ से ही पैदल चलकर ढालपुर का रुख करना पड़ रहा है। गौर रहे कि शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए वर्ष 2005 में भूतनाथ पर बने पुल का शिलान्यास किया गया था। करीब आठ साल की मेहनत के बाद ब्यास नदी पर पुल को तैयार किया गया। लेकिन पांच साल में ही इस पुल की हालत खराब हो गई। इसमें कई जगह दरारें आ गई हैं, जबकि एक तरफ से पुल काफी झुक गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुल से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके शर्मा ने कहा कि पुल की जांच को एक्सपर्ट की टीम कुल्लू आ चुकी है। टीम ने शुक्रवार को पुल का निरीक्षण किया है। पुल किन कारणों से क्षतिग्रस्त हुआ है, इसके कारणों का पता लगाया जार हा है। इसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन