{"_id":"5b6ef1154f1c1bac7d8b79de","slug":"101533997333-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन की चपेट में आई कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन की चपेट में आई कार, चार घायल
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में बरसात के मौसम का कहर जारी है। ऊझी घाटी के पनंगा-पतलीकूहल मार्ग में भूस्खलन होने से एक कार मलबे की चपेट में आ गई है। इसमें चालक समेत चार लोग घायल हो गए हैं। इसमें दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
हादसा रविवार रात करीब नौ बजे हुआ है। एक कार शंगचर से पतलीकूहल की तरफ आ रही थी। इस दौरान जब कार पतलीकूूहल स्थित पुलिस चौकी के पीछे पहुंची तो पहाड़ी से भूस्खलन होने से कार मलबे की चपेट में आ गई। भूस्खलन में पत्थर व पेड़ गिरने से गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। कार के शीशे व खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्राम पंचायत हलाण-दो के प्रधान विजय कुमार ने कहा कि हादसे में शंगचर निवासी कार चालक धर्म चंद तथा भीर चंद घायल हो गए हैं। शंगचर निवासी विशनदास तथा डोभी निवासी अर्जुन को हल्की चोटें आई हैं। उधर, पतलीकूहल पुलिस चौकी के प्रभारी दया राम ने कहा कि भूस्खलन से गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। लेकिन इसमें सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि राजस्व विभाग को नुकसान का आकलन करने को कहा गया है। आपदा के दौरान जो भी नुकसान हुआ है, प्रशासन नियम के अनुसार हर संभव मदद करेगा।