फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मरनेगा शैल्फ में डालो और बर्फ हटाओ

मरनेगा शैल्फ में डालो और बर्फ हटाओ

Sun, 10 Dec 2017 09:17 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
मरनेगा शैल्फ  में डालो और बर्फ हटाओ
snowfall in himachal - फोटो : amarujala
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति के बेरोजगार अब सर्दी के मौसम में भी पैसा कमा सकेंगे। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत लाहौल घाटी की सड़कों से बर्फ हटाया जाएगा। इस काम को शुरू करने के लिए पहले पंचायतों को मनरेगा के शेल्फ में डालना होगा। इसके बाद घाटी की सड़कों से सर्दी में मनरेगा के तहत बर्फ को हटाया जा सकेगा। सर्दी मेें घाटी के लोगों के लिए मनरेगा में यह काम काफी फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन

जाड़े का मौसम शुरू होने के साथ ही दिसंबर से लेकर अप्रैल माह तक लाहौल घाटी में कामकाज नहीं होता है। ऐसे में इस काम से बेरोजगार लोग अच्छी कमाई कर सकते हैं। हालांकि स्थानीय महिलाओं में इसको लेकर काफी उत्साह है। इस संबंध में पट्टन घाटी की महिला रजनी देवी, पलमो, प्रेम, प्यारी और टशी आंगमों के अनुसार सर्दी के दिनों लाहौल-स्पीति जिला के लोगों के पास कोई खास काम नहीं होता है। मनरेगा में संपर्क मार्गों से बर्फ हटाने का कारण एक सराहनीय पहल है। इससे जहां संपर्क मार्गों से लोगों को आवाजाही की सुविधा मिलेगी वहीं बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। डीआरडीए लाहौल-स्पीति डॉ हीरा नंद ने बताया कि मनरेगा में संपर्क मार्गों से बर्फ हटाने के साथ मार्ग का रखरखाव करने का प्रावधान है लेकिन पंचायतों को इस काम को शेल्फ में डालना होगा। इसे घाटी केे लोगों को डबल फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed