फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जाणा में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव

जाणा में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव

Mon, 27 Nov 2017 07:42 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
जाणा में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव
जाणा में संदिग्ध हालत में मिला शव
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हत्या की आशंका को लेकर भी होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ऊझी घाटी के नग्गर के साथ लगते जाणा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज किया है। जांच में तथ्य सामने आने पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। मौत के कारणों का सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। पुलिस हत्या की आशंका समेत अन्य पहलुओं को देखते हुए भी जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जाणा गांव के साथ लगती सड़क के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पतलीकूहल चौकी के प्रभारी दया राम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी के साथ वीडियोग्राफी भी की। पुलिस हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय विनोद बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है और वह यहां एक ठेकेदार के पास बतौर बेलदार कार्यरत था। उसे यहां आए हुए अभी पांच दिन ही हुए थे। पुलिस जांच में युवक के शरीर में किसी तरह के चोट के निशान भी नहीं पाए गए है।
विज्ञापन

उधर, ऊझी घाटी के गांव जाणा में मिली नेपाली युवक के शव को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है लेकिन मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल पाएगा। किसी भी प्रकार के तथ्य सामने आने पर जांच की दिशा बदली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed