{"_id":"59fc9dee4f1c1b74698b949e","slug":"101509727726-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की चेकिंग में सख्ती दिखाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की चेकिंग में सख्ती दिखाएं अधिकारी
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : self
केलांग (लाहौल स्पीति)। विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के हर दिन किए जाने वाले खर्च पर पूरी नजर रखने के लिए लाहौल क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक रशीद अख्तर तथा स्पीति क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक ने चुनाव अधिकारियों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी प्रत्याशियों की ओर से चुनाव के प्रचार-प्रसार पर अब तक किए गए चुनावी खर्च का दूसरी बार लेखा परीक्षण किया।
इससे पूर्व 30 अक्तूबर को सभी प्रत्याशियों के चुनावी व्यय का लेखा-जोखा जांचा गया था। व्यय पर्यवेक्षक रशीद अख्तर ने समाचार पत्रों, केवल नेटवर्क, सोशल मीडिया तथा इलेक्ट्रानिक टीवी चैनलों पर प्रकाशित एवं प्रसारित करवाए जाने वाले समाचारों तथा विज्ञापनों की नियमानुसार अनुमति लें अन्यथा उनके विरुद्घ पेड न्यूज के मामले के नोटिस जारी किए जाएंगे। वहीं, चुनाव निगरानी की टीमों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों की चेकिंग में सख्ती दिखाएं। जिससे अनाधिकृत तौर से प्रयोग में लाए जा रहे वाहनों पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निजी भवनों, सरकारी संपत्ति पर लगाए जाने वाले पोस्टरों, बैनरों तथा होर्डिंग को जल्द हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी, निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा, जिला नोडल अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी उदयपुर, सुनील वर्मा, सहायक व्यय पर्यवेक्षक शरप दोरजे नेगी, तहसीलदार निर्वाचन, दोरजे ठाकुर, व्यय टीम के अनुभाग अधिकारी प्यारे चंद और प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।