{"_id":"e0736a0411493c2e5f71d86998f14e91","slug":"kullu-good-news-for-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू जाने की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू जाने की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर
अरुण कुमार गर्ग कुल्लू।
Updated Tue, 10 Sep 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जाने की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। घाटी में ट्रैकरों के गुम होने की वारदातों को रोकने के लिए जिला प्रशासन अब सेटेलाइट सिस्टम का सहारा लेगा।
विज्ञापन
ट्रैकरों की लोकेशन का पता लगाने और उनसे बातचीत करने के लिए पांच सेटेलाइट (थुरैया) फोन और जीपीएस सिस्टम खरीदने की योजना तैयार की है।
इस योजना के तहत ट्रैकिंग करवाने वाले दल के मुखिया को सेटेलाइट फोन दिया जाएगा ताकि दल भटक न सके। इसकी रेंज लोकल स्तर की रहेगी ताकि प्रतिबंधित फोन का दुरुपयोग न हो।
विज्ञापन
कुल्लू घाटी में दर्जनों पर्यटक ट्रैकिंग के दौरान अपनी जान गवां चुके हैं। इनमें करीब 20 विदेशी सैलानी भी शामिल हैं। अकसर पर्यटक दल ट्रैकिंग के दौरान राह भटक कर अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। इस सब से निपटने के लिए पुलिस ने योजना तैयार की है।
विज्ञापन
पुलिस महकमे ने पांच सेटेलाइट फोन और जीपीएस सिस्टम खरीदने का प्रस्ताव स्वीकृत के लिए प्रदेश सरकार को भेजा है। मौजूदा समय में जिला प्रशासन के पास एक भी सेटेलाइट फोन नहीं है।
इस कारण ट्रैकरों के दलों के खो जाने पर बचाव दल को ट्रैकरों के दल तक पहुंचने में काफी दिक्कतें होती हैं। एसपी विनोद कुमार धवन का कहना है कि कुल्लू घाटी ट्रैकिंग के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
यहां पर विदेशों से भी ट्रैकर आते हैं। इसलिए जिला प्रशासन और पुलिस ने पांच सेटेलाइट फोन खरीदने का प्रस्ताव भेजा है। यह फोन जिला प्रशासन के माध्यम से खरीदे जाएंगे।
पुलिस को दें ट्रैकिंग की जानकारी
एसपी विनोद कुमार धवन ने ट्रैकिंग करवा रही निजी एजेंसियों से मांग की है कि वे किसी भी दल को ट्रैकिंग पर ले जाने से पहले इसकी सूचना पुलिस को दें।
अपने ट्रैकिंग रूट की जानकारी भी पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि बिना जानकारी के पर्यटकों को ट्रैकिंग करवाने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी।