{"_id":"6793bbad61b8bf34750c61de","slug":"kccb-loan-scam-government-approached-high-court-to-cancel-bains-bail-presented-status-report-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"KCCB Loan Scam: बैंस की जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार, पेश की स्टेटस रिपोर्ट; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KCCB Loan Scam: बैंस की जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार, पेश की स्टेटस रिपोर्ट; जानें पूरा मामला
Sat, 25 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 25 Jan 2025 05:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सरकार ने मौखिक तौर पर अदालत से आरोपी युद्ध सिंह बैंस की जमानत को रद्द करने की गुहार लगाई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
20 करोड़ रुपये का लोन धोखाधड़ी मामला। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
20 करोड़ रुपये के लोन धोखाधड़ी मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने शुक्रवार को स्टेटस रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया गया कि याचिकाकर्ता पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों का सहयोग नहीं कर रहा है। सरकार ने मौखिक तौर पर अदालत से आरोपी युद्ध सिंह बैंस की जमानत को रद्द करने की गुहार लगाई। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को वेकेशन जज बिपिन चंद्र नेगी की अदालत ने की।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि एक से दो दिनों के भीतर अंतरिम जमानत को खारिज करने के लिए अर्जी दायर की जाएगी। अब इस मामले की सुनवाई 31 जनवरी को होगी। अदालत से फिलहाल याचिकाकर्ता को अंतरिम जमानत मिली हुई है। इस मामले की सुनवाई अब 31 जनवरी को होगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक से गलत दस्तावेज पेश करने पर 20 करोड़ रुपये का लोन लेने के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने नियमों का उल्लंघन करने पर बैंस और बैंक के कुछ अधिकारियों पर विजिलेंस ब्यूरो ने केस दायर किया है। विजिलेंस के अनुसार याचिकाकर्ता युद्ध सिंह बैंस होटल का मालिक है। उसने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक से लोन लेने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर गलत दस्तावेज पेश करके 20 करोड़ रुपये का लोन लिया था। विजिलेंस ब्यूरो से पहले बैंक प्रबंधन ने भी इसकी जांच की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्रदेश सरकार के सहकारिता सचिव से शिकायत पर विजिलेंस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन