फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kasauli gang rape case Hotel manager and others questioned victim and accused may be questioned again

कसौली गैंग रेप मामला: होटल मैनेजर समेत अन्य से की पूछताछ, 26 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपेगी पुलिस

Thu, 16 Jan 2025 09:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 16 Jan 2025 09:47 PM IST
सार

हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ कसौली थाना में दर्ज गैंग रेप मामले में अभी तक पीड़िता के अलावा पर्यटन निगम के होटल के मैनेजर और स्टाफ से पूछताछ की गई है। वहीं आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस जांच के लिए अभी दोबारा से उन्हें बुलाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Kasauli gang rape case Hotel manager and others questioned victim and accused may be questioned again
हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली/सिंगर रॉकी मित्तल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ कसौली थाना में दर्ज गैंग रेप मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि 26 दिन में वह इस मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर सौंप देगी। मामले में अभी तक पीड़िता के अलावा पर्यटन निगम के होटल के मैनेजर और स्टाफ से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो मामला पुराना होने के कारण होटल स्टाफ के कर्मचारियों को कुछ याद नहीं है। इसमें कुछ स्टाफ कर्मचारी बदल भी दिए गए हैं। होटल के एक दर्जन कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। वहीं आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस जांच के लिए अभी दोबारा से उन्हें बुलाने की तैयारी में है।

विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस अब मेडिकल एक्सपर्ट की राय भी ले रही है। इसमें यह भी देखा जा रहा है कि डेढ़ साल पुराने मामले में किस तरह से गैंगरेप की पुष्टि हो सकती है। हालांकि होटल से पहले ही पुलिस रिकॉर्ड कब्जे में ले चुकी है। इसमें अभी तक उन्हें संबंधित लोगों के आने के साक्ष्य भी मिले हैं। होटल से उनके आधार कार्ड भी पुलिस को दे दिए गए हैं। हालांकि पुलिस यह नहीं बता रही है, उस समय किसके नाम पर वह कमरा बुक किया गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पीड़ित महिला से भी निशानदेही करवाई है। वहीं दोबारा से उसे बुलाने की तैयारी है। अभी तक पुलिस को ठोस सबूत नहीं मिल पाए हैं, जिससे जांच को पूरी किया जा सके।

वारदात के दिन महिला के साथ मौजूद उसकी साथी की ओर से की गई प्रेस वार्ता के बाद इस मामले में एक नया मोड़ आया है। महिला ने इस मामले को पूरी तरह से झूठा ठहराया है, जिसके आधार पर पुलिस ने अब नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस तय समय पर मामले की रिपोर्ट तैयार कर सौंप देगी। इसमें कई लोगों के बयान लिए जा चुके हैं। अन्य के भी जल्द ले लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed