{"_id":"6af713a0fac6357bc20d8455","slug":"zila-parishad-member-approaches-police-station-alleging-damage-to-her-reputation-on-social-media-kangra-news-c-95-1-kng1046-265750-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का आरोप, थाने पहुंचीं जिप सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का आरोप, थाने पहुंचीं जिप सदस्य
Sat, 14 Nov 2026 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
सुरेष्टा कुमारी ने फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग
मठ की जमीन के लेन-देन के आरोपों को बताया निराधार
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरी (कांगड़ा)। नगरी-कलूंड वार्ड नंबर-15 की जिला परिषद सदस्य सुरेष्ठा कुमारी (नवी ठाकुर) ने सोशल मीडिया पर झूठे और निराधार आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने के मामले में पुलिस थाना पालमपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने शुक्रवार को थाना प्रभारी पालमपुर को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए संबंधित फेसबुक पेज के संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस को दी गई शिकायत में जिला परिषद सदस्य ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि एक फेसबुक पेज पर उनके विरुद्ध एक भ्रामक पोस्ट प्रकाशित की गई है। इस पोस्ट में पालमपुर क्षेत्र में कथित भू-माफिया एवं लाहला में मठ की जमीन के लेन-देन का उल्लेख किया है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि महंत सोम गिरी की ओर से लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उनकी सेवा से प्रभावित होकर तत्कालीन मठाधीश करम गिरी ने स्वेच्छा से वसीयत उनके नाम की थी न तो यह मठ की जमीन उन्होंने खरीदी है और न बेची है क्योंकि किसी भी मंदिर या मठ की जमीन नहीं बेची जाती। यह जगह कमेटी के सदस्यों की ओर से जन कल्याण में ही उपयोग होगी।
सुरेष्ठा कुमारी ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा, निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के नाते इस तरह के भ्रामक प्रचार से न केवल उनकी व्यक्तिगत और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि आम जनता के बीच उनकी विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्हें आशंका है कि जानबूझकर उनकी राजनीतिक छवि खराब करने की नीयत से यह साजिश रची गई है।