फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   young man died under suspicious circumstances in Sulh Ke Ballah, his family members suspected murder

Kangra: सुलह के बल्लाह में युवक की संदिग्ध माैत, परिजनों ने जताई हत्या की आंशका

Fri, 25 Oct 2024 11:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुलह (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुलह (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Oct 2024 11:04 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बल्लाह में शुक्रवार सुबह पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में स्थानीय युवक का शव मिला है।

विज्ञापन
young man died under suspicious circumstances in Sulh Ke Ballah, his family members suspected murder
बल्लाह में युवक की संदिग्ध माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

सुलह विधानसभा के गांव बल्लाह में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शुक्रवार सुबह व्यक्ति की मौत का पता चलते ही परिस्थितियों को देख फोरेंसिक टीम और डॉग स्कायवाड ने घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाया है। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुलह विधानसभा के गांव बल्लाह में शुक्रवार सुबह ताल खड्ड में पुली के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। जिसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। खड्ड में पड़े शव का पता चलते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में लिया। खड्ड में मिला शव राजीव कुमार (36) निवासी बल्लाह का था, जिनका घर घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर था। वहीं, परिजनों ने राजीव की हत्या होने की बात कही है। उनका कहना है कि वह पुली से गिरा नहीं, उसकी हत्या की गई है। राजीव एक निजी संस्था में चालक था।
विज्ञापन


पुलिस, फोरेसिंक टीम और डॉग स्कवायड ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी। मृतक के शरीर पर चोट को देख शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल काॅलेज में करवाया गया है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगली जांच शुरू होगी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है-केहर सिंह, थाना प्रभारी, भवारना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed