फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Work begins on the drinking water scheme for Maharjanagar and Umbar.

विकास की बात ::: महाराजनगर और उंबर के लिए पेयजल योजना पर काम शुरू

Sat, 10 Oct 2026 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 10 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Work begins on the drinking water scheme for Maharjanagar and Umbar.
डंडयाल खड्ड (हरोट) में पेयजल योजना के लिए बोरिंग करती मशीनरी। संवाद
जालग (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर की आशापुरी पंचायत के महाराजनगर और उंबर गांवों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए जल आपूर्ति योजना का काम शुरू हो गया है। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने 21 जनवरी को इस योजना की आधारशिला रखी थी। करीब 89.79 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना से दोनों गांवों के लगभग 850 ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

योजना के लिए पानी का स्रोत डंडयाल खड्ड (हरोट) को बनाया गया है। वहां बोरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बनने से दोनों गांवों में पानी की किल्लत दूर होगी। ग्रामीणों को मटमैले पानी की गंभीर समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग (अनुभाग शांतिनगर) के कनिष्ठ अभियंता मुनीश शर्मा ने बताया कि योजना का निर्माण सात अक्तूबर से शुरू हो चुका है। इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
योजना का खाका और तकनीकी पहलू
टैंक निर्माण: 20 हजार लीटर क्षमता का कलेक्शन टैंक और महाराजनगर में 50 हजार लीटर क्षमता का मुख्य भंडारण टैंक।
पाइपलाइन: 3500 मीटर लंबी मुख्य पाइपलाइन और गांवों में वितरण के लिए 4400 मीटर पाइपलाइन बिछेगी।
पंपिंग ढांचा: दो ट्यूबवेल, एक पंप हाउस और दो आधुनिक पंपिंग मशीनें स्थापित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed