{"_id":"6ac956abe16f00c8b10c0611","slug":"excise-revenue-for-nurpur-district-increased-by-1791-percent-kangra-news-c-95-1-kng1014-260395-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आबकारी जिला नूरपुर का राजस्व 17.91 प्रतिशत बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आबकारी जिला नूरपुर का राजस्व 17.91 प्रतिशत बढ़ा
Sat, 10 Oct 2026 02:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। राजस्व संग्रहण में आबकारी जिला नूरपुर ने बढ़ोतरी दर्ज की है। चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में विभाग ने 134.97 करोड़ रुपये राजस्व जुटाया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 20.50 करोड़ रुपये अधिक है। राजस्व में 17.91 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है।
आबकारी विभाग नूरपुर के उपायुक्त जोध सिंह ठाकुर ने बताया कि अप्रैल से सितंबर तक 134.97 करोड़ रुपये मिले, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 114.47 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। अवैध रूप से रखी शराब और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी तेज की गई है। चालू वित्त वर्ष में सितंबर तक 50 मामले पकड़े गए। पिछले साल यह संख्या 31 थी।
प्रवर्तन कार्रवाई से पेनल्टी वसूली भी बढ़ी है। छह महीनों में कुल 5.46 लाख रुपये वसूले गए, जबकि पिछले साल 4.87 लाख रुपये की वसूली हुई थी। उपायुक्त ने इसे विभाग के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम बताया। संवाद