फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Automobile market starts to shine during the festive season.

Kangra News: त्योहारी सीजन में चमकने लगा ऑटोमोबाइल बाजार

Sat, 10 Oct 2026 02:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 10 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Automobile market starts to shine during the festive season.
धर्मशाला। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही जिले का ऑटोमोबाइल बाजार चमक उठा है। पहले नवरात्र के लिए जिले भर में 298 चौपहिया और 65 दोपहिया वाहनों सहित कुल 363 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई। त्योहारी सीजन के इस शुरुआती रुझान से ऑटोमोबाइल डीलरों के चेहरे खिल गए हैं और आगामी दिनों में बिक्री में तेज उछाल की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

नवरात्र और दीपावली पर नई गाड़ी घर लाना शुभ माना जाता है। इसके चलते लोग पहले से ही पसंदीदा मॉडलों की बुकिंग में जुट गए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए वाहन कंपनियों और स्थानीय डीलरों ने भी विशेष डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और आकर्षक फाइनेंस योजनाओं की पेशकश की है।
विज्ञापन

कारोबारियों का अनुमान है कि इस त्योहारी सीजन में पिछले साल के मुकाबले कुल कारोबार में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। पहले दिन की मजबूत बुकिंग को पूरे त्योहारी सीजन के लिए एक सकारात्मक शुरुआत माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पहले नवरात्र के लिए हमारे यहां से 100 गाड़ियां बुक हो चुकी हैं। नवरात्र से कारोबार में गति आती है। अगर कांगड़ा फोरलेन पूरी तरह शुरू हो जाता तो टनल के पार से नई गाड़ियां लाने में होने वाला अतिरिक्त परिवहन खर्च बच जाता। -जोगिंद्र गोयल, एमडी, टाटा मोटर्स शोरूम कांगड़ा
हमारे शोरूम से अब तक 168 गाड़ियों की बुकिंग दर्ज हुई है। ग्राहकों में डिलीवरी को लेकर भारी उत्साह है। त्योहारी सीजन के बाकी दिनों में भी गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री होने की पूरी उम्मीद है। -जीसी कटोच, जीएम, नेक्सा (कांगड़ा व्हीकल्स) मलां
त्योहारी सीजन में अब तक लगभग 30 गाड़ियां बुक हुई हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार पूरे सीजन में बिक्री का आंकड़ा काफी बेहतर रहने की उम्मीद है। -नीरज महाजन, मैनेजर, मारुति शोरूम जसूर

पहले नवरात्र पर 65 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। इनमें जुपिटर और एनटॉर्क स्कूटियों की सबसे ज्यादा मांग है। ईवी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग अधिक है। आपूर्ति सीमित मिल रही है। -कपिल वालिया, संचालक, टीवीएस शोरूम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed