फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman riding scooter dies after being hit by truck, driver arrested

Kangra News: ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Woman riding scooter dies after being hit by truck, driver arrested
सलौणी कस्बा में सड़क दुर्घटना के बाद पत्नी के शव को गोद में लेकर विलाप करता पति। संवाद - फोटो : mathura
सलौणी(हमीरपुर)। रविवार को पुलिस चौकी भोटा के तहत ऊना-हमीरपुर एनएच 503ए पर सलौणी कस्बा के दियोटसिद्ध चौक पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक महिला की पहचान अंजू कुमारी (45 वर्ष) पत्नी राजेश निवासी गांव दरबोड़ नारा पंचायत के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम साढ़े चार बजे के करीब अंजू कुमारी पति राजेश के साथ स्कूटी पर बिझड़ी से अपने घर की ओर आ रही थी। वहीं, ट्रक चालक भोटा की तरफ से ऊना की ओर जा रहा था। जब स्कूटी चालक ने सलौणी कस्बे से दियोटसिद्ध चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग 503ए की ओर स्कूटी को मोड़ा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

घटना को देखकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। महिला को सिर पर गंभीर चोट लगी थी और दो मिनट के भीतर ही उसकी मौत हो गई। महिला के पति ने परिजनों को सूचित किया। पति पुलिस और परिजनों के इंतजार में पत्नी के शव को गोद में लेकर विलाप करता रहा। यह देखकर हर किसी का दिल पसीज गया। इसके कुछ देर बाद पुलिस और परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, महिला ने हेलमेट पहना था, लेकिन ट्रक की टक्कर से वह भी चकनाचूर हो गया था। पुलिस चौकी भोटा की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के पति और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है। चालक का मेडिकल करवाया जा रहा है।

कोट

ऊना-हमीरपुर एनएच 503ए पर हादसे में महिला की मौत के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले में छानबीन जारी है।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed