फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman killed, two injured in truck-scooter collision in Damtal

Kangra News: डमटाल में ट्रक-स्कूटी की टक्कर महिला की मौत, दो लोग घायल

Tue, 09 Jun 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 09 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, two injured in truck-scooter collision in Damtal
डमटाल (कांगड़ा)। पठानकोट-जालंधर एनएच पर डमटाल में सोमवार दोपहर को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार सीमा देवी, रजनी देवी और अंशुल हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और रजनी देवी (57) निवासी डमटाल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का टायर ऊपर से गुजरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। 
विज्ञापन

हादसे में घायल सीमा देवी और अंशुल नागरिक अस्पताल इंदौरा में भर्ती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को छन्नी गांव से बरामद कर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed