{"_id":"66565bb6decf9dc5a70cc264","slug":"woman-going-on-bike-after-taking-lift-near-lapiana-dies-after-falling-kangra-news-c-95-1-kng1003-135953-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लपियाणा के पास लिफ्ट लेकर बाइक पर जा रही महिला की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लपियाणा के पास लिफ्ट लेकर बाइक पर जा रही महिला की गिरने से मौत
Wed, 29 May 2024 04:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 29 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के तहत लपियाणा के समीप एक सड़क हादसा पेश आया है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान कांता देवी उम्र 55 साल पत्नी अशोक कुमार निवासी डिब्बर तहसील हारचक्कियां के रूप में हुई है। लपियाना में महिला ने मनेई की ओर जा रहे एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। जब वे लपियाणा पुल पर पहुंचे तो बाइक पर बैठी महिला अचानक सड़क पर सिर के बल गिर गई।
सड़क पर गिरने की वजह से उसके सिर में गहरी चोट लग गई और काफी खून बह गया। बाइक चालक ने एक कार को रोका और उसमें महिला को लपियाणा अस्पताल ले जाया गया। लपियाणा अस्पताल में डॉक्टर की ट्रेनिंग होने की वजह से वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। हालत को नाजुक देख अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने घायल महिला शाहपुर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस थाना शाहपुर की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। थाना प्रभारी शाहपुर सुरजीत राणा ने बताया कि महिला की सड़क हादसे में मौत हुई है। कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बाइक चालक का मेडिकल करवाया जाएगा। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।