फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman caught with 5.66 grams of heroin in a sieve gets one year's imprisonment

Kangra News: छन्नी में 5.66 ग्राम हेरोईन के साथ पकड़ी महिला को एक वर्ष की कैद

Sun, 27 Sep 2026 08:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 27 Sep 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
Woman caught with 5.66 grams of heroin in a sieve gets one year's imprisonment
धर्मशाला। इंदौरा क्षेत्र के छन्नी गांव में घर से 5.66 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद होने के मामले में अदालत ने दोषी महिला रूबी को एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश-कम-प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय धर्मशाला डॉ. अरविंद मल्होत्रा की अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

जुर्माना न भरने की सूरत में उसे एक माह की अतिरिक्त साधारण कैद काटनी होगी। हालांकि फैसले के खिलाफ उच्च अदालत में अपील दायर करने के लिए अदालत ने उसकी सजा को 28 नवंबर, 2026 तक निलंबित रखा है। मामला 20 मई 2022 का है। नारकोटिक सेल नूरपुर की टीम ने इंदौरा मोड़ के पास छन्नी निवासी रूबी के घर पर दबिश दी थी।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान कमरे में एलसीडी पैनल के पीछे रखे एक पर्स से पारदर्शी पॉलीथिन में 5.66 ग्राम हेरोइन और 15,770 रुपये नकद बरामद हुए थे। पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज करने के बाद सैंपल जांच के लिए एफएसएल भेजे गए थे, जहां से चिट्टे की पुष्टि हुई थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने दावे के समर्थन में 17 गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि बरामद मात्रा अधिसूचित छोटी मात्रा (5 ग्राम) से अधिक और व्यावसायिक मात्रा (250 ग्राम) से कम थी। दोषी महिला मुकदमे के दौरान पहले ही 256 दिन हिरासत में बिता चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed