फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   With the summer holidays, the influx of tourists started increasing in McLeodganj

Kangra News: गर्मियों की छुट्टियों के साथ ही मैक्लोडगंज में बढ़ने लगी पर्यटकों की आमद

Sun, 01 Jun 2025 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 01 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
With the summer holidays, the influx of tourists started increasing in McLeodganj
धर्मशाला। गर्मियों की छुट्टियों के साथ ही पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटकों की आमद बढ़ना शुरू हो गई है। वीकेंड पर पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू सहित अन्य राज्यों के पर्यटकों ने मैक्लोडगंज का रुख करना शुरू कर दिया है। इसके चलते वीकेंड पर ही निजी होटलों में करीब 60 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंची। वहीं, पर्यटन विकास निगम के होटलों में भी 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। आने वाले दिनों में ऑक्यूपेंसी बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटल कारोबारियों की ओर से 20 फीसदी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मई माह के शुरूआत में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक बॉर्डर पर उपजे विवाद के बाद पर्यटकों की आवाजाही न के बराबर पहुंच गई थी। हालातों में सुधार के बाद पिछले दो वीकेंड पर पर्यटन कारोबार फिर से पटरी पर लौटने लगा है। वहीं, बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा के छह जुलाई को जन्मदिवस से पूर्व भी उनके अनुयायियों के मैक्लोडगंज पहुंचने से पर्यटकाें की आवाजाही में बढ़ोतरी होगी। धर्मगुरु के जन्मदिवस से पहले चार जून को सीएटी दार्जलिंग के पूर्व विद्यार्थी, न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी के तिब्बती समुदाय और मिनेसोटा की तिब्बती अमरीकन फाउंडेशन मिलकर दलाई लामा की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगे। वहीं, 30 जून को धोमेय चोलखा और पांच जुलाई को केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की ओर से विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी और छह जुलाई को जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन



समर सीजन के लिए मैक्लोडगंज में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात
समर सीजन में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस की ओर से भी सुरक्षा और यातायात को सुचारु रखने के लिए प्रबंध किए गए हैं। इसमें मैैक्लोडगंज क्षेत्र में ही पुलिस थाना की टीम के अलावा 25 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा जिला के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीकेंड पर करीब 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंची है। पर्यटकों को होटल कारोबारियों की ओर से 20 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

- अश्वनी बांबा, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टारेंट एसोसिएशन धर्मशाला


इस वीकेंड पर निगम के होटलों में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों में छुट्टियों के चलते आने वाले दिनों में इसमें इजाफा होने की संभावना है।
- कैलाश ठाकुर, एजीएम पर्यटन विकास निगम, धर्मशाला


ऑक्यूपेंसी में बढ़ोतरी हो रही है। वीकेंड पर 60 फीसदी बुकिंग रही हैै। जून माह में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। एडवांस बुकिंग भी हो रही है।
- राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed