{"_id":"6826439d689927f436010f91","slug":"wheat-flour-will-be-available-in-ration-depots-in-june-kangra-news-c-95-1-kng1005-177040-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: राशन डिपुओं में जून में मिलेगा गेहूं का आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: राशन डिपुओं में जून में मिलेगा गेहूं का आटा
Fri, 16 May 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 16 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के राशन डिपुओं में जून से उपभोक्ताओं को किसानों की ओर से बेची जा रही गेहूं की फसल से तैयार किया आटा उपलब्ध करवाया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से गेहूं को मिलों में पहुंचा दिया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि नूरपुर, फतेहपुर, नगरोटा-सूरियां और इंदौरा के डिपो उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जाएगी। जिला कांगड़ा में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की ओर से अभी तक तीन खरीद केंद्रों में 1,757.8 मीट्रिक टन गेहूं की फसल बेची गई है। जिले में सबसे ज्यादा फसल रियाली खरीद केंद्र में खरीदी गई है। इसके बाद अब मीलों में आटा बनाने की प्रक्रिया की जाएगी। जिला में आटे की सप्लाई करने के लिए शिमला से क्षेत्रों का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन