फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Volunteers engaged in selfless service, learned the tricks of stress relief

Kangra News: निस्वार्थ हो सेवा में जुटे स्वयंसेवी, तनावमुक्ति के सीखे गुर

Tue, 28 Oct 2025 08:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 28 Oct 2025 08:31 AM IST
विज्ञापन
Volunteers engaged in selfless service, learned the tricks of stress relief
तियारा स्कूल में स्वयंसेवियों को संबोधित करते प्रधानाचार्य। -स्रोत : संस्थान
बरियाल/लंबागांव/खैरा/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। जिले के विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहे हैं। इनमें स्वयंसेवक जोश और टीम भावना के साथ सामुदायिक सेवा और बौद्धिक सत्रों में भाग ले रहे हैं। इन शिविरों में पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन और तनावमुक्त जीवन जीने के मंत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबागांव में चल रहे एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पंचायत के नेता सुभाष चंद्र बोस पार्क को साफ-सफाई कर संवारा। लगभग 25 स्वयंसेवकों ने झाड़ू और कूड़ेदान लेकर पूरे पार्क की सफाई की, झाड़ियां हटाईं और बैठने के स्थानों को स्वच्छ बनाया। इस दौरान एनएसएस प्रभारी अशोक चौधरी और मोनिका कटोच ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा का महत्व समझाया।
विज्ञापन

इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जालग में तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकालने के बाद पंचायत घर जालग के रास्ते की सफाई का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके बाद बौद्धिक सत्र में सेवानिवृत्त प्रवक्ता सुरिंद्र राणा ने स्वयंसेवियों को समय के महत्व और उसके सदुपयोग पर व्यावहारिक ज्ञान देकर प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घाड़जरोट में शिविर के पांचवें दिन रिसोर्स पर्सन नरेश शर्मा और शाम कुमार अरुण ने युवाओं को तनावमुक्त जीवनयापन के तरीके, सांस्कृतिक विरासत का महत्व और बच्चों को कॅरिअर काउंसलिंग पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उधर, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल नगरोटा बगवां में चल रहे शिविर में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम अधिकारी संगीता महाजन ने बताया कि शिविर के दौरान गोद लिए गए गांव में भी सेवा कार्य किया जाएगा।


भवारना और तियारा स्कूल में एनएसएस शिविर का आगाज
भवारना/कांगड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना और तियारा में सोमवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविरों का आगाज हुआ। दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविरों का शुभारंभ किया। भवारना स्कूल में शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य अजय भाटिया ने किया। यहां 51 स्वयंसेवी सात दिनों तक एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। वहीं, तियारा स्कूल में शिविर का शुभारंभ पर प्रधानाचार्य सुरिंद्र कुमार ने स्वयंसेवियों को सामाजिक सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक जागरूकता जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गुमान सिंह और मीना कुमारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य और सात दिनों के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed