फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers united against stone crusher, Gram Sabha cancelled NOC

Kangra News: स्टोन क्रशर के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, ग्राम सभा ने रद्द की एनओसी

Thu, 16 Apr 2026 08:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 16 Apr 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers united against stone crusher, Gram Sabha cancelled NOC
तहसील रक्कड़ के तहत ग्राम पंचायत सरड़ डोगरी में प्रस्तावित स्टोन क्रशर के खिलाफ एजकुट हुए ग्रामी
रक्कड़ (कांगड़ा)। तहसील रक्कड़ के तहत ग्राम पंचायत सरड़ डोगरी में प्रस्तावित स्टोन क्रशर के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा और एकजुटता रंग लाई है। जिलाधीश कांगड़ा के आदेशानुसार सोमवार को हुई ग्राम सभा की विशेष बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से स्टोन क्रशर के लिए पूर्व में जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को रद्द करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पंचायत सचिव पवन कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 24 अक्तूबर 2025 को जारी किए गए एनओसी प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि स्टोन क्रशर लगने से क्षेत्र में वायु व ध्वनि प्रदूषण बढ़ेगा, जल स्रोत सूख जाएंगे और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वे अपनी प्राकृतिक संपदा और शांति से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर खसरा नंबर 630/1, 630/2, 630/3 और 632 में स्टोन क्रशर लगाने व माइनिंग कार्य के लिए दी गई एनओसी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। इस प्रस्ताव की प्रतिलिपि अब आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इस फैसले के बाद पंचायत में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे जनता की जीत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में केहर सिंह, शशी पाल, ध्यान चंद, पूर्ण, अजीत कुमार, रणजीत सिंह, प्रवेश कुमार, प्रदीप कुमार, राज कुमार, पुष्पा कुमारी, निशा, नीलम, रीना, निम्मो देवी, सरला, दीक्षा, बंधना और संतोष कुमारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed