{"_id":"606b3f948ebc3e8c955c190b","slug":"vehicle-registration-fake-four-vehicles-including-three-mercedes-seized-kangra-news-kangra-news-sml366509232","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर बीएस-4 वाहन मामले में पुलिस ने जब्त की चार गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर बीएस-4 वाहन मामले में पुलिस ने जब्त की चार गाड़ियां
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में बीएस-4 वाहन पंजीकरण मामले के फर्जीवाड़े में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में चार औरर गाड़ियों को जब्त किया है। इसमें तीन मर्सिडिज तो एक गाड़ी स्विफ्ट है। दो गाड़ियों की कीमत 80-80 लाख, एक की 70 लाख तो चौथी की कीमत पांच लाख रुपये है। पुलिस ने तीन गाड़ियों को बंगलूरू तो एक को दिल्ली में पकड़ा है। पुलिस जब्त की गई चारों गाड़ियों को पालमपुर ले लाई है।
हालांकि, वहां पर पुलिस ने इन गाड़ियों को तीन दिन पहले जब्त कर कार्रवाई शुरू की थी। जबकि पुलिस इस मामले में अनिल कुमार (35) निवासी कालका को भी पूछताछ के लिए पालमपुर लाई है। इन गाड़ियों का पंजीकरण भी पालमपुर में गलत तरीके से हुआ था। पालमपुर में फर्जी कागजों से पंजीकृत हुई गाड़ियों से साफ होने लगा है कि पालमपुर में काफी महंगी गाड़ियां पंजीकृत हुई हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीन मर्सिडीज गाड़ियां बंगलूरू में चल रही थीं। जबकि एक स्विफ्ट गाड़ी दिल्ली में चल रही थी। इन गाड़ियों का पंजीकरण कर बाहर बेचा गया है। इसके मालिकों को भी पुलिस ने नोटिस दे दिए हैं। पुलिस अब तक इस मामले में छह गाड़ियां जब्त कर चुकी है। जबकि मामले में आरोपी अरविंद व पवन कुमार को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया है। पुलिस को अभी इस मामले में करीब 104 और वाहनों की तलाश है।
विज्ञापन
यह है मामला
पालमपुर की आरएलए ब्रांच में कई बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण 31 मार्च 2020 के बाद हुआ था, जो नियमों के मुताबिक हो नहीं सकता था। मामला उजागर होते ही एसडीएम ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी थी। पालमपुर में करीब 112 बीएस-4 वाहन दर्ज हुए थे, जिसमें दो वाहन सही पाए गए थे। जबकि 110 वाहनों का पंजीकरण फर्जी कागजात के सहारे हुआ है।
कोट्स
डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने बीएस-4 मामले मेें चार और वाहन जब्त किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।