Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Preparations underway to purchase private land for establishing a town in Lanj

Kangra News: लंज में शहर बसाने के लिए निजी जमीन खरीदने की तैयारी

Mon, 30 Nov 2026 04:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 04:15 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to purchase private land for establishing a town in Lanj
धर्मशाला। कांगड़ा के लंज-गाहलियां क्षेत्र में नई टाउनशिप विकसित करने की तैयारी है। हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) इसके लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित कर रहा है। परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए निजी जमीन खरीदने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोलन जिले में पंजाब सीमा के समीप प्रस्तावित हिम चंडीगढ़ परियोजना की तर्ज पर कांगड़ा में भी सुनियोजित आवासीय नगर विकसित करने की योजना है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित टाउनशिप के चलते इस परियोजना का महत्व और बढ़ गया है। प्रस्तावित टाउनशिप के लिए नवंबर 2025 में हिमुडा ने लंज-गाहलियां क्षेत्र में करीब 10 हजार एकड़ भूमि की संभावनाएं तलाशी थीं। हालांकि, यह शुरुआती स्तर का प्रस्ताव था। अभी तक भूमि चिह्नित नहीं की गई है और न ही सरकारी व निजी भूमि का रकबा निर्धारित किया गया है। परियोजना के लिए राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर उपलब्ध भूमि का आकलन कर उपयुक्त क्षेत्र चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद निजी जमीन की खरीद और सरकारी भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। फिलहाल हिमुडा ने इस क्षेत्र में कोई जमीन अपने नाम नहीं करवाई है।
विज्ञापन

टाउनशिप में आवासीय प्लॉट, फ्लैट, सड़कें, पार्क, पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की परिकल्पना है। इसके अलावा व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि, परियोजना अभी शुरुआती चरण में है। भूमि चिह्नित करने, निजी जमीन की खरीद, सरकारी भूमि के हस्तांतरण और जरूरी स्वीकृतियां मिलने के बाद ही इसका वास्तविक स्वरूप तय होगा। फिलहाल परियोजना की अनुमानित लागत, आवासीय इकाइयों की संख्या और निर्माण की समयसीमा निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कांगड़ा के लंज में नई टाउनशिप विकसित करने के लिए हिमुडा जमीन चिह्नित कर रहा है। परियोजना के लिए निजी भूमि खरीदने पर भी विचार किया जा रहा है।
राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा एवं आवास मंत्री, हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed