{"_id":"68d45b916263feddcd0ffe7a","slug":"unidentified-body-found-in-manjhi-khad-in-gaggal-kangra-news-c-95-1-ssml1021-197713-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गगल में मांझी खड्ड में मिला अज्ञात व्यक्ति शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गगल में मांझी खड्ड में मिला अज्ञात व्यक्ति शव
Thu, 25 Sep 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:20 AM IST
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। मांझी खड्ड में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गगल पुलिस थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक पुरुष की उम्र लगभग 30 वर्ष, तिब्बती या नेपाली मूल का प्रतीत होती है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच, औसत कद-काठी और चेहरा चपटा था। मृतक के दाहिने कंधे पर बिच्छू का टैटू और बाएं हाथ पर तिब्बती भाषा में एक छोटा टैटू मौजूद था। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू की है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। शव को फिलहाल टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखा गया है। संवाद
विज्ञापन