फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Under pass and over bridge demanded from Union Minister

Kangra News: केंद्रीय मंत्री से मांगा अंडर पास और ओवर ब्रिज

Fri, 27 Jun 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 27 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Under pass and over bridge demanded from Union Minister
कांगड़ा। फोरलेन निर्माण के बाद दौलतपुर, तकीपुर, धमेड और रानीताल के बाशिंदों ने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा से अंडर पास और ओवरब्रिज समेत अन्य सुविधाएं देने की मांग की। हर्ष मल्होत्रा बुधवार को यहां पहुंचे थे। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने आश्वस्त किया है कि लोगों की समस्याओं को जल्द हल किया जाएगा। इस दौरान विधायक पवन काजल भी उनके साथ रहे और गांव के लोगों को फोरलेन से पैदा हो समस्याओं को बारीकी से समझाया। दौलतपुर के ग्रामीणों ने अंडरपास बनाने, धमेड में रेन शेल्टर, रानीताल में फुटओवर ब्रिज बनाने और एक हैंडपंप लगाने की मांग की। वहीं, दौलतपुर पंचायत के पूर्व प्रधान सतीश सोनी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों में दौलतपुर जंक्शन पर रेड लाइट लगाने की मांग रखी। कुलथी पंचायत की प्रधान ममता भंडारी ने केंद्रीय राज्य मंत्री से कुलथी के लिए हाईवे से कनेक्टिविटी बनाने के लिए अंडरपास बनाने की मांग रखी। तकीपुर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार और उप प्रधान नवल ने राजकीय डिग्री कॉलेज के पास फुट ओवर ब्रिज बनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

धमेड घटा पंचायत के स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा में पंचायत के लोगों को राहत देने की मांग रखी। इस पर मल्होत्रा ने कहा कि स्थानीय लोगों को भी टोल प्लाजा में आने जाने की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने 360 रुपये प्रति महीना पास जारी करने का फैसला लिया है। गांव के लोग इस सुविधा का लाभ लें। उन्होंने घटा में रेन शेल्टर बनाने और पंचायत को हाईवे से जोड़ने के लिए 50 मीटर संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण करने के आदेश नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

रानीताल पंचायत प्रधान परवीन, गगन दीप शर्मा ने कहा कि रानीताल में रेलवे स्टेशन सुविधा की वजह से सैकड़ों पर्यटक रेल का सफर कर यहां पहुंचते हैं, लेकिन सड़क पार करने के लिए समस्या झेलनी पड़ती है। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मल्होत्रा ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को इन मांगों को विधायक पवन काजल के माध्यम से उन्हें भेजने के लिए कहा। यह भी आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रदेश में फोरलेन का निर्माण होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रदेशवासियों की आर्थिकी भी बढ़ेगी। फोरलेन सुविधा के लिए टोल की अदायगी करना जनता के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed