फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ultrasound facility started in Operation Theater in Shahpur Hospital, Noorpur

Kangra News: शाहपुर अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, नूरपुर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू

Thu, 06 Feb 2025 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 06 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility started in Operation Theater in Shahpur Hospital, Noorpur
शाहपुर अस्पताल में ओटी का शुभारंभ करते शाहपुर में उपमुख्य सचेतक और स्थानीय विधायक केवल सिंह पठा - फोटो : रियासी में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम से हुई,स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर और नूरपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा लोगों को मिलना शुरू हो गई। दोनों अस्पतालों में बुधवार को इस सुविधा को शुरू किया गया।
विज्ञापन

उपमुख्य सचेतक और शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार को शाहपुर के लोगों की चिरलंबित मांग को पूरा करते हुए सिविल अस्पताल शाहपुर में ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ किया। ऑपरेशन थियेटर की सुविधा मिलने से जिला चंबा और कांगड़ा की तीन विधानसभा क्षेत्र जवाली, शाहपुर और सिहुंता के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पठानिया ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान शाहपुर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का वादा किया था। इसी को मद्देनजर रखते हुए ऑपरेशन थियेटर की सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही उन्होंने दो माह में शाहपुर अस्पताल में डायलिसिस सेंटर और अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान करने की भी घोषणा की है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि सिविल अस्पताल शाहपुर के नजदीक बन रहे नए भवन की मंजिल का काम तुरंत पूरा किया जाएगा, जिससे डायलिसिस सेंटर और अल्ट्रासाउंड को सुचारू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed