फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   UK asked Sudhir, when and where will hand pumps be installed

Kangra News: यूकां ने सुधीर से पूछा, कब और कहां लगेंगे हैंडपंप

Tue, 11 Feb 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
UK asked Sudhir, when and where will hand pumps be installed
धर्मशाला। युवा कांग्रेस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा को घेरते हुए उन पर धर्मशाला के विकास की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक आनंद, उपाध्यक्ष विशाल चौधरी और महासचिव पंकज बंसल ने कहा कि विधायक कह रहे हैं कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 41 हैंडपंप लगाने के लिए 50 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। इसके अलावा चार ट्यूबवेल भी स्थापित किए जाएंगे। युवा कांग्रेस जानना चाहती है कि विधायक बताएं ये हैंडपंप कब और कहां लगने हैं।
विज्ञापन

भाजपा विधायक अकसर इस तरह की हवाई घोषणाएं करते हैं। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का दौरा तक नहीं करते हैं। पासू में ओबीसी भवन और सब्जी मंडी विधायक की नाकामी के कारण रुके रहे, जिन्हें अब प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पूरे करने जा रहे हैं। युकां नेताओं ने कहा कि मांझी खड्ड के तटीकरण पर विधायक लगातार घोषणाएं करते रहे हैं, उन्हें बताना चाहिए कि तटीकरण क्यों नहीं करवाया। इस कार्य को भी देवेंद्र जग्गी की मांग पर सीएम सुक्खू पूरा करवा रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ओबीसी नेता रणजीत सिंह, मलकीत सिंह, मनजीत, हरीश कुमार और रविंद्र कुमार आदि ने कहा कि सुधीर शर्मा ने हमेशा धर्मशाला के ग्रामीण क्षेत्र की अनदेखी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed