फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two arrested with 11 mustaches of Khair being taken in Alto

Kangra News: ऑल्टो में ले जा रहे खैर के 11 मोच्छों के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2025 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 06 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 11 mustaches of Khair being taken in Alto
ज्वालाजी में कार से पकड़े खैर मोच्छे। स्रोत : वन विभाग
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। वन विभाग ज्वालामुखी की टीम ने एक ऑल्टो कार से अवैध रूप से लाए जा रहे खैर के 11 मोच्छे बरामद किए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान आरोपी डिंपल कुमार और सुनील कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में वन विभाग की ओर से स्थानीय थाने में भी मामला दर्ज करवाया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने की है।
विज्ञापन

वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि वनकाटु अवैध रूप से खैर के मोच्छे लोड कर उसे ले जा रहे हैं। मंगलवार देर रात टीम ने त्वरित कारवाई करते हुए ज्वालामुखी मंदिर के साथ लगते क्षेत्र भैरव मंदिर रोड पर वन काटुओं को धर दबोचा। मौके पर छानबीन के दौरान गाड़ी में रखे खैर के 11 मोच्छे के दस्तावेजों के बारे में जब वन विभाग की टीम ने दोनों सवारों से पूछा तो वे इस संबंध में कोई भी जवाब देने में असमर्थ रहे। इसी बीच वन विभाग की टीम ने पुलिस थाना में भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने मौके पर जाकर खैर के मोच्छे समेत कार को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

अंदेशा जताया जा रहा है कि उपरोक्त भैरो बाबा मंदिर रोड के साथ सरकारी वन भूमि लगती है। ऐसे में कहीं जंगल में लगती सरकारी भूमि से ही यह पेड़ न काटे गए हों, इसको लेकर वन ओर पुलिस विभाग की टीम पूरी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन विभाग की पूरी टीम वन काटुओं पर पैनी नजर बनाए हुए है। खैर की लकड़ी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी गाड़ी को जब्त किया है। किसी भी सूरत में वनकाटु बक्शे नहीं जाएंगे।

इशानी, आरओ, वन विभाग

कुछ माह पहले काटे थे चंदन के पेड़
बीते कुछ महीने पहले वन विभाग के साथ लगती एक निजी भूमि से चंदन के काफी ज्यादा पेड़ कटे थे। ऐसे में भूमि के मालिक की ओर से इसकी थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। अब यहां कटे हुए चंदन के पेड़ में भी कहीं इनकी संलिप्तता न हो इसकी भी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed