{"_id":"66e5a1cb579df84ad70a2270","slug":"truck-loaded-with-birch-bark-tins-caught-in-palampur-driver-arrested-kangra-news-c-95-1-ssml1008-147268-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में बिरोजे के टीनों से लदा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में बिरोजे के टीनों से लदा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
272 टीन बरामद, जोगेंद्रनगर से होशियारपुर ले जाया जा रहा था बिरोजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर(कांगडा)। जोगेंद्रनगर से अवैध रूप से होशियारपुर ले जाए जा रहे बिरोजे से भरे एक ट्रक को पुलिस ने पालमपुर के राजपुर में पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक से बिरोजे के 272 टीन बरामद किए हैं। इनकी कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार रात पुलिस थाना प्रभारी की अगुवाई में एक टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी। इस बीच रात करीब ढाई बजे पुलिस ने राजपुर के पास एक ट्रक को जांच के लिए रोका। जब पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ की तो वह कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने शक के आधार ट्रक की जांच की। पुलिस ने जब ट्रक की जांच की तो उसमें बिरोजा रखा था। यह देख पुलिस ने जब ट्रक चालक से इसका परमिट मांगा तो वह पुलिस को कोई कागज नहीं दिखा पाया। यह बिरोजा अवैध रूप से जोगेंद्रनगर से होशियारपुर ले जाया रहा था। पुलिस ने ट्रक से 272 टीन बरामद कर चालक नसीम मोहम्मद निवासी भद्रकाली ऊना को गिरफ्तार कर लिया। इस बिरोजे की कीमत लाखों रुपये बताई गई है।
उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने ट्रक से अवैध बिरोजे को पकड़ा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।