फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tribute paid to Sardar Sobha Singh at a ceremony in Mumbai.

Kangra News: मुंबई में समारोह से सरदार शोभा सिंह को दी श्रद्धांजलि

Tue, 22 Sep 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 22 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Sardar Sobha Singh at a ceremony in Mumbai.
कलाकार सोभा सिंह समारोह में मुख्यतिथि को सोसाइटीके महासचिव व मित्र मंडलीस्त्रोत जागरूक पाठक
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल मित्र मंडल मुंबई ने सोभा सिंह मेमोरियल आर्ट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मुंबई के चेंबूर में प्रख्यात चित्रकार सरदार सोभा सिंह की 125वीं जयंती वर्ष के शुभारंभ की पूर्वपीठिका के रूप में समारोह आयोजित किया। इस ऐतिहासिक उपलक्ष्य में नवंबर 2026 से नवंबर 2027 तक विभिन्न राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

समारोह के दौरान सरदार सोभा सिंह के जीवन वृत्त और उनकी कला विरासत पर आधारित एक विशेष स्लाइड शो प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट, आर्किटेक्चर एंड डिजाइन (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी, मुंबई) के कुलपति प्रो. हिम चटर्जी ने सचित्र व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

सरदार सोभा सिंह को ''धौलाधार का संत कलाकार'' बताते हुए प्रो. चटर्जी ने कहा कि उनका पूरा जीवन एक संत सदृश साधक का था। उन्होंने आह्वान किया कि आज की युवा पीढ़ी और कला जगत के विद्यार्थियों को इस महान राष्ट्रपुत्र के जीवन-दर्शन और कला से प्रेरणा लेने की जरूरत है। प्रो. चटर्जी ने आधिकारिक लोगो का भी विमोचन किया। उन्होंने घोषणा की कि जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स विश्वविद्यालय भी महान कलाकार की स्मृति में विशेष कला कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल मित्र मंडल के अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने आयोजन को महान चित्रकार के प्रति श्रद्धांजलि बताया। वहीं, सरदार सोभा सिंह के नाती एवं सोभा सिंह मेमोरियल आर्ट सोसायटी के महासचिव डॉ. हृदयपाल सिंह ने हिमाचल मित्र मंडल की टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed