फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tribal society of Lahaul had helped Rash Bihari Bose: Dr. Sunita

Kangra News: खुंडियां में बकरी चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 20 Nov 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Tribal society of Lahaul had helped Rash Bihari Bose: Dr. Sunita
तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे, चोरी में इस्तेमाल सामान बरामद
विज्ञापन

पहले भवारना और लंबागांव में भी कर चुके हैं चोरियां
संवाद न्यूज एजेंसी
खुंडियां (कांगड़ा)। खुंडियां पुलिस ने बकरी चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बलदेव सिंह पुत्र लक्खू राम निवासी झौला, डाकघर जुरूंडी ने बकरियां चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज किया था।
खुंडियां पुलिस के मुख्य आरक्षी सुरिंदर कुमार इस मामले की तफ्तीश कर रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों से तीन बकरे और एक बकरी बरामद कर ली गई है। वहीं, थाना प्रभारी खुंडियां रणजीत सिंह परमार ने बताया कि इस पूरे मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक आरोपी दीपक कुमार (24) गांव गजरोडा, डाकघर बालकरूपी, जयसिंहपुर और गौरव सिंह (23) गांव उतरापुर, जयसिंहपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था और सोमवार को इन्हें देहरा अदालत में पेश किया गया, जिसमें दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। मंगलवार को दोनों आरोपियों को झौला में चोरी के स्थान पर ले जाया गया। वहां चोरी करने में प्रयोग की गई बाइक, टूटा ताला, ताला तोड़ने के लिए प्रयोग की गई लोहे की छिनी, हैक्सा ब्लेड, टार्च, लोहे का दरात बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने बताया कि पुलिस थाना भवारना और लंबागांव के क्षेत्र में भी 7 से 8 बकरियां चोरी की थीं। अब दोनों आरोपियों को बुधवार को देहरा अदालत में फिर से पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed