{"_id":"6713bd00ff21955c820f0db1","slug":"trend-of-synthetic-drugs-increased-in-the-district-police-formed-special-teams-kangra-news-c-95-1-kng1004-151437-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिले में बढ़ा सिंथेटिक ड्रग का चलन, पुलिस ने गठित कीं विशेष टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिले में बढ़ा सिंथेटिक ड्रग का चलन, पुलिस ने गठित कीं विशेष टीमें
Sun, 20 Oct 2024 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 20 Oct 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
जिला में सितंबर तक एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हो चुके हैं 99 मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिले में सिंथेटिक ड्रग यानी चिट्टा का चलन लगातार बढ़ रहा है। चिट्टा के बढ़ते मामलों को देखते हुए कांगड़ा पुलिस भी विशेष योजना के तहत इन मामलों पर कार्रवाई कर रही है। इसके लिए जिला में डीएसपी स्तर पर टीमें गठितकर कार्रवाई की जा रही है। जिले में सितंबर माह तक विभिन्न पुलिस थानों के तहत 99 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं।
लगातार बढ़ते चिट्टा के मामलों को देखते हुए इसका कारोबार करने वालों पर कार्रवाई को पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। जिला कांगड़ा की सीमाएं पंजाब और जेएंडके के साथ लगती हैं। अधिकतर मामलों में सामने आया है कि चिट्टे समेत पकड़े गए आरोपी पंजाब से संबंधित पाए गए हैं, जबकि कुछ एक ऐसे मामले जेएंडके भी सामने आए हैं। ऐसे में जिला पुलिस की ओर से नशे से निपटने को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही नशा कारोबारियों की संपत्तियों पर भी पुलिस की नजर है, जो कि उन्होंने नशा बेचकर गैरकानूनी ढंग से तैयार की हैं।
उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि जिला कांगड़ा में सिंथेटिक ड्रग चिट्टा की सप्लाई अपर ट्रेंड की तरफ है, जिसके चलते जिला कांगड़ा में पुलिस की ओर से विशेष टीमें गठित की गई हैं। टीमों की ओर से अपने सूत्रों के माध्यम और नाकाबंदी के दौरान रेंडम चेकिंग कर ड्रग्स को सीज करने का प्रयास किया जा रहा है। ड्रग्स कारोबारियों की प्रॉपर्टी पर भी पुलिस की नजर और इन्हें फ्रीज और सीज करने को लेकर भी प्रक्रिया चलाई गई है।